हैलो दोस्तो Fantasytips11 में आपका स्वागत है, इस लेख में हम अरुण जेटली स्टेडियम, पिच रिपोर्ट, क्षमता, रिकॉर्ड, मौसम रिपोर्ट, टिकट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report in Hindi, Capacity, Records, Tickets) के बारे में चर्चा करेंगे। अरुण जेटली स्टेडियम भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है, यह स्टेडियम देश के सबसे पुराने स्टेडियम में से एक है, इस लेख में हम आपके साथ इस ग्राउंड से जुड़ी सभी रिकॉर्ड्स विस्तार रूप से साझा करेंगे।
Arun Jaitley Stadium
अरुण जेटली स्टेडियम
अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) को पहले फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, यह स्टेडियम भारत के सबसे पुराने और प्रसिद्ध क्रिकेट ग्राउंड में से एक है। इस स्टेडियम की स्थापना साल 1883 में की गई थी।
डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष और वित्त मंत्री अरुण जेटली की मृत्यु के बाद इस स्टेडियम का नाम 12 सितंबर 2019 को बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रख दिया गया था। इस ग्राउंड ने देश को विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी दिए। यह स्टेडियम मॉडर्न फैसिलिटी से लेश है, यहाँ दिन और रात क्रिकेट का आयोजन होता है। यह ग्राउंड अनिल कुंबले की टेस्ट क्रिकेट एक पारी में सभी 10 विकेट लेने की उपलब्धि के लिए भी प्रसिद्ध है।
Arun Jaitley Stadium Pitch Report in Hindi
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बॉलर और बल्लेबाज दोनों के अनुकूल है, इस पिच पर कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 16 मैच जीते हैं और पहले बोलिंग करने वाली टीम ने 15 मैच जीते हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला होगा, पिछले कुछ वर्षों में, अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काफी हद तक बैट्समैन के अनुकूल रही है। इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच जो अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 428 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था श्रीलंका के विरुद्ध।
Arun Jaitley Stadium Records
Arun Jaitley Stadium Test Records
कुल मैच | 37 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 6 |
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 14 |
औसत प्रथम पारी – स्कोर | 340 |
औसत दूसरी पारी – स्कोर | 315 |
औसत तीसरी पारी – स्कोर | 233 |
औसत चौथी पारी – स्कोर | 163 |
उच्चतम स्कोरकार्ड | 644/8 (214 ओवर) वेस्टइंडीज बनाम भारत |
न्यूनतम स्कोरकार्ड | 75/10 (30.5 ओवर) भारत बनाम वेस्टइंडीज |
Arun Jaitley Stadium Odi Records
कुल मैच | 32 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 16 |
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 15 |
औसत प्रथम पारी – स्कोर | 238 |
औसत दूसरी पारी – स्कोर | 206 |
उच्चतम स्कोरकार्ड | 428/5 (50 ओवर) दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका |
न्यूनतम स्कोरकार्ड | 90/10 (27.1 ओवर) NED बनाम AUS |
उच्चतम स्कोर का पीछा | 281/4 (40.5 ओवर) भारत vs श्रीलंका |
सबसे कम स्कोर का बचाव | 174/7 (50 ओवर) NZW बनाम INDW |
Arun Jaitley Stadium T20 Records
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बॉलर और बल्लेबाज दोनों के अनुकूल है,
T20: इस पिच पर कुल 13 T20 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बेटिंग करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं। इस पिच पर एवरेज स्कोर 139 है। यहाँ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना सही फैसला होगा।
Arun Jaitley Stadium Batting or Bowling Pitch: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के अनुकूल रहती है, इस मैदान में टॉस की अहम् भूमिका रहती है। यहाँ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना सही फैसला होगा।
कुल मैच | 13 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 4 |
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 9 |
औसत प्रथम पारी – स्कोर | 139 |
औसत दूसरी पारी – स्कोर | 133 |
उच्चतम स्कोरकार्ड | 212/3 (19.1 ओवर) आरएसए बनाम भारत |
न्यूनतम स्कोरकार्ड | 120/10 (19.3 ओवर) श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका |
उच्चतम स्कोर का पीछा | 212/3 (19.1 ओवर) दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत |
सबसे कम स्कोर का बचाव | 96/7 (20 ओवर) INDW बनाम PAKW |
Arun Jaitley Stadium Nearest Metro Station
अरुण जेटली स्टेडियम कौन सी मेट्रो जाती है?
दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम का निकटतम मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट है, यह स्टेशन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से महज 2 मिनट की पैदल दूरी पर है।
Arun Jaitley Stadium Tickets
आप अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैच (ICC World Cup 2023) देखने के लिए बुक माय शो (BookMyShow) की ऑफिसियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते है।
ICC Cricket World Cup 2023 Matches Scheduled at
Arun Jaitley Stadium
Date, Time | Matches Scheduled |
07 Oct 2023, 1400 | RSA vs SL, 4th Match |
11 Oct 2023, 1400 | IND vs AFG, 9th Match |
15 Oct 2023, 1400 | ENG vs AFG, 13th Match |
25 Oct 2023, 1400 | AUS vs NED, 24th Match |
06 Nov 2023, 1400 | BAN vs SL, 38th Match |
Telegram Channel
क्रिकेटर की बायोग्राफी और क्रिकेट से जुड़ी खबरों की जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े। और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है हमारे ब्लॉग में बने रहने और प्यार देने के लिए बहुत – बहुत धन्यवाद।
Conclusion -निष्कर्ष
आशा है कि आप को हमारा यह लेख अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट हिंदी में (Arun Jaitley Stadium Pitch Report in Hindi) अच्छा लगा होगा, आप हमारे ब्लॉग में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम और क्रिकेट से जुडी खबरों की जानकारी प्राप्त सकते है और शेयर कर सकते है हमारे ब्लॉग में बने रहने और प्यार देने के लिए बहुत – बहुत धन्यवाद।
FAQ: Arun Jaitley Stadium
Q: अरुण जेटली स्टेडियम कौन सी मेट्रो जाती है?
A: दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम का निकटतम मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट है, यह स्टेशन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से महज 2 मिनट की पैदल दूरी पर है।
Q: अरुण जेटली स्टेडियम का नाम कब रखा गया?
A: 12 सितंबर 2019 को इसका नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखा गया।
49 thoughts on “Arun Jaitley Stadium Pitch Report in Hindi | अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट 2024, Tata WPL 2024”